नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज में हेलमेट अड्डा बनाया गया है। इसका मकसद छात्राओं को सड़क सुरक्षा और हेलमेट के प्रति जागरूक करना है। यहां छात्राएं अपना आईडी कार्ड जमा कर हेलमेट ले सकती हैं। गुरुवार को इसका उद्घाटन किया गया। 'हेलमेट अड्डा' का औपचारिक उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (सड़क सुरक्षा) के निदेशक रामेन्द्र प्रताप शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। कॉलेज का कहना है कि इस पहल के तहत मिरांडा हाउस परिसर में 20 हेलमेट के साथ 'हेलमेट अड्डा' स्थापित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण अध्ययन एवं आपदा प्रबंधन केंद्र, मिरांडा हाउस और एक गैर सरकारी संस्था ट्रैक्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.