सीवान, फरवरी 19 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। विकसित पैक्सों में भ्रमण दर्शन कार्यक्रम से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया एवं जिला अंतर्गत पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक के अध्ययन भ्रमण के लिए बिहार सहयोग समितियों के निबंधक ने सीवान जिला के भगवानपुर प्रखंड के मिरजुमला पैक्स का चयन किया है। निबंधक ने मिरजुमला पैक्स का भ्रमण के लिए गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, गोपालगंज, थावे, हथुआ, कुचायकोट, उचकागांव, भोरे, पंचदेवरी, कटेया व विजयीपुर प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों अथवा प्रबंधकों के भ्रमण के लिए रोस्टर जारी किया है। इसके तहत 16 फरवरी से 26 फरवरी तक इन प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष/प्रबंधक मिरजुमला पैक्स का भ्रमण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैं। प्रत्येक दिन 25 पैक्सों के भ्रमण का रोस्टर बनाया गया है। पैक्स अध्यक्षों व प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.