सीवान, फरवरी 20 -- भगवानपुर हाट। विकसित पैक्सों में भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत चौथे दिन गुरुवार को गोपालगंज व थावे प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों ने भ्रमण किया। बिहार सहयोग समितियों के निबंधक ने भ्रमण दर्शन के लिए सीवान जिला के भगवानपुर प्रखंड के मिरजुमला पैक्स का चयन किया है। भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत चौथे दिन गुरुवार को पहुंचे गोपालगंज व थावे प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों - प्रबंधकों का मिरजुमला पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी ने सम्मानित किया। भ्रमण के लिए आए पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों में अमित कुमार सिंह, प्रशान्त कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, मंजर हुसैन, प्रदीप कुमार व अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...