भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट में स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज टावर के फीडर केबल की चोरी हो गई। घटना को लेकर फोन्स एंड टी के एसडीओ मनोज कुमार ने मंगलवार को मोजाहिदपुर थाना में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि नौ जुलाई को मिरजानहाट स्थित बीएसएनएल के एक्सचेंज टू जी और थ्री जी बीटीएस का फीडर केबल का 12 पीस, लगभग पचास मीटर चोरी कर लिया गया। 26 जुलाई को फिर से उसी एक्सचेंज के टू जी बीटीएस के फीडर केबल का छह पीस चोरी कर लिया गया। कंपनी के एसडीओ का कहना है कि विभागीय कार्य में व्यस्त होने की वजह से दोनों ही घटनाओं को उन्होंने डाक के माध्यम से पुलिस को सूचित किया था। बाद में लिखित रूप से थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...