बलिया, जनवरी 9 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। सबकुछ ठीक रहा तो शहर के बीच से होकर गुजरने वाला कटहल नाला जल्द ही जिले की नई पहचान के बनकर उभरेगा। नाले के दोनों ओर हरियाली, पाथ-वे और लाइटिंग यहां के आकर्षण होंगे। ग्रीन पार्क, बेंच आदि शहर के लोगों को सुकून देंगे। 'रिवर फ्रंट' के रूप में विकसित होने के बाद यह नाला शहर के लोगों के आकर्षण का केन्द्र होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 18.07 करोड़ रुपये (1807.20 लाख) की लागत आएगी। निर्माण कार्य का भूमि पूजन 25 जनवरी को किया जाएगा। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर होने वाले इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद शहर के लोगों को एक आकर्षक ठिकाना मिलेगा। कटहल नाला के सुंदरीकरण के संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.