मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मनरेगा से पंचायतों में बनाये जाने वाले खेल मैदानों पर अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सुस्त गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण लक्ष्य के आधे मैदानों का काम भी पूरा नहीं हो सका है। इन मैदानों के निर्माण कार्य पूरा करने की तय समय सीमा समाप्त होने में मात्र 10 दिन बचा है। लक्ष्य के अनुसार 30 जून तक निर्धारित समय सीमा में 320 खेल मैदान तैयार किये जाने थे। लेकिन महज 130 खेल मैदानों को ही विकसित किया जा सका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार काम में देरी का प्रमुख कारण जमीन संबंधी विवाद है। मजदूरों की कमी भी निर्माण कार्य में आड़े आ रही है। मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि कई राजस्व अंचलों में खेल मैदानों को स्कूलों के परिसर में बनाया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.