नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में मियाद पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल देने पर अभी पाबंदी नहीं लगेगी। दिल्ली सरकार की ओर से पाबंदी लगाए जाने की बीते दिनों घोषणा तो की गई थी, लेकिन अब तक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पेट्रोल डीलर अपने स्तर पर वाहनों को पेट्रोल देने से मनाही नहीं कर सकेंगे। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने करीब एक महीने पहले ऐलान किया था कि 15 साल की अवधि पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल दिए जाने पर 31 मार्च की आधी रात से रोक लग जाएगी। उन्होंने कहा था कि ऐसे वाहनों की पहचान करने के लिए दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप पर गैजेट लगाए जा रहे हैं। इस फैसले का बड़े स्तर पर स्वागत किया गया था। इस फैसले को लागू करने से पहले दिल्ली सरकार की ओर से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.