भभुआ, मार्च 8 -- पाइप के टूटे होने से सड़क पर बह रहा है पानी, सड़क हो रही खराब सड़क पर पानी गिरने से आसपास हो रहा है जल जमाव, लोग परेशान (बोले भभुआ) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के वार्ड 21 के क्रांति नगर में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे हमेशा बेवजह पानी बहते रहता है। पाइप के छिद्र से पानी के बहने से सड़क पर जमा होता है, जिससे न सिर्फ जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, बल्कि सड़क भी खराब हो रही है। राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल व महिलाओं को बाजार आने-जाने में हो रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पाइप से निकलनेवाले पानी की धार से सड़क में कटाव हो रहा है, जिससे सड़क में गड्ढे उभर रहे हैं। संवेदक द्वारा न पाइप की मरम्मत कराई जा रही है और न नगर परिषद उसे निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.