एएनआई, दिसम्बर 23 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले के तड़ीखेत में "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने 77.25 करोड़ रुपये की 32 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। हजारों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए CM धामी ने कहा कि सरकार प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के साथ बहुउद्देशीय शिविरों से जन शिकायतों का त्वरित समाधान हो रहा है। "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान से शासन-प्रशासन सीधे जनता तक पहुंच रहा है। शिविर में CM धामी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया। पात्र लाभार्थियों को कई जनकल्याणकारी योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.