मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- मोरना ब्लाक के गांव कासमपुर खोला में बन रहा मिनी ग्रामीण स्टेडियम का करीब 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। अब शेष 40 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए करीब 3.85 करोड की द्वितीय किश्त की डिमांड शासन स्तर पर की गई है। उक्त धनराशि आने पर कार्यदायी संस्था के द्वारा मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली प्रतिभाओं को निखारने की तैयारी शुरू की है। अब प्रत्येक ब्लाक में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों के लिए मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनेंगे। मोरना ब्लाक के गांव कासमपुर खोला में मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनाने का कार्य चल रहा है। यहां पर स्टेडियम के लिए करीब 1.4349 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है। यह भूमि माध्यमिक शिक्षा विभाग की है। शिक्षा विभाग से ए...