कौशाम्बी, फरवरी 23 -- जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में शनिवार को मिनी सदन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 30 करोड 51 लाख़ से विकास कार्य कराने का बजट पास हुआ। सात बिंदुओं की कार्ययोजना को सर्व सम्मति से जिला पंचायत सदस्यों ने स्वीकृति दी। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में मिनी सदन की बैठक शुरू हुई। इस मौके पर सांसद पुष्पेद्र सरोज भी मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह ने वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पिछली कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। साथ ही जिला पंचायत की आय की भी जानकारी देते हुए कराए गए विकास कार्यों व पिछली बैठक में सदस्यों के उठाए गए प्रश्नों की जानकारी दी गई। इसके बाद वर्ष 2025-26 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के बजट का लेखा-जोखा रखा गया। अपर मुख्य अधिकारी ने बिंदुवार इसकी जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.