बाराबंकी, जनवरी 31 -- देवा शरीफ। विभागी अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत शाहपुर में मिनी सचिवालय काफी दिनों से बंद है। गेट में ताला लटक रहा है, जिससे लोगों को यहां पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विकास खंड देवा के ऐसे कई पंचायत भवन हैं जहां ताला नहीं खुलता। मिनी सचिवालय के पास जनवर चरा रहे चरवाहों ने बताया मिनी सचिवालय अक्सर बंद रहता है बहुत कम खुलता है। लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...