औरैया, फरवरी 5 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की हकीकत जानने निकले जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को कई ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की। घटिया निर्माण पर नाराजगी जताते हुए जहां मिनी सचिवालय का मानक विहीन कार्य तुड़वाने के निर्देश दिए, वहीं तालाब से अतिक्रमण हटाने, सफाई कर्मी को निलंबित करने और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी किए। फार्मर रजिस्ट्री में गड़बड़ी पर सख्ती डीएम ने ग्राम पंचायत बरकापुर, साहसपुर, राजपुर, ऐरवा टिकटा के मजरा लालपुर, ग्राम पंचायत सचिवालय ऐरवा टिकटा और कुदरकोट पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित लेखपालों को निर्देश दिए कि जिन किसानों के आधार कार्ड और खतौनी में विवरण मेल नहीं खा रहे हैं, उनकी अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.