नोएडा, जनवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के न्यूमेड अस्पताल और सक्षम स्पोर्ट्स मिलकर मिनी मैराथन का आयोजन करेंगे। यह फिटनेस रन 1 फरवरी को किया जाएगा। दौड़ सुबह 5:00 बजे न्यूमेड अस्पताल से शुरू होगी। इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल की गई है, ताकि सभी आयु वर्ग एवं विभिन्न फिटनेस स्तर के लोग इसमें भाग ले सकें। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, गुडी बैग, नाश्ता, गिफ्ट वाउचर एवं ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं को ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...