बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। मिनी बाईपास पर भूसे से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो गाड़ियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एफएसओ संजीव यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 6:22 बजे थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत मिनी बाईपास पर साईं धर्मकांटा के पास एक ट्रक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं तो देखा कि भूसे से भरे ट्रक में भीषण आग लगी हुई है। पानी की बौछार करने के साथ ही गाड़ी से भूसा निकालकर करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, इसकी जांच की जा रही है। फाइनेंस कंपनी समेत-दो तीन ऑफिस जले बुधवार शाम सिविल लाइंस में एडीएम कंपाउंड के सामने भी तीन मंजिला इमारत में आग लग गई थी। आग इस इमारत की दूसरी मंजिल पर ल...