रांची, मार्च 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। छठी मिनी नेशनल तीरंदाजी में शामिल होने के लिए जोन्हा के खिलाड़ी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गए। खिलाड़ियों के साथ कोच रोहित कोइरी भी शामिल हैं। छठी मिनी नेशनल का आयोजन आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा (नेल्लूर) में 20 मार्च से 25 मार्च तक होगा। इसमें जोन्हा से अंडर-10 इंडियन राउंड में अमर महतो, हर्ष सोनकर, कंपाउंड इवेंट में प्रसिद्ध कुमार महतो और तेजस सिंह मुंडा और अंडर-13 में इंडियन राउंड से मनोज कुमार महतो और बालिका में बेबी कुमारी, रिकर्व में परी सोनकर शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.