नवादा, दिसम्बर 17 -- नवादा/गोविन्दपुर, हिप्र/निसं नवादा की मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर वाहनों की जांच के दौरान शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। घटना मंगलवार की सुबह झारखंड की सीमा से लगे गोविन्दपुर के दर्शन नाला चेकपोस्ट की बतायी जाती है। चेकपोस्ट पर कार्यरत मद्य निषेध टीम ने एक मिनी ट्रक की जांच के दौरान ट्रक में चोकर की बोरियों के नीचे छुपाकर लायी जा रही 152 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया। मौके से ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक मद्य निषेध अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि झारखंड से शराब की खेप गोविन्दपुर चेकपोस्ट के रास्ते लाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त टीम वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के क्रम में मिनी ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 41 एफ 3773 की तलाशी के क्रम में चोकर की 80 बोरियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.