मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला मोहल्ले में एक मकान के भीतर संचालित हो रही मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो अर्धनिर्मित पिस्टल, 35 अर्धनिर्मित मैगजीन, एक बेस मशीन तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में मकान मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कासिम बाजार थाना प्रभारी रूबीकांत कश्यप ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर घोषी टोला मोहल्ले में छापेमारी की गई, जहां अवैध रूप से हथियार निर्माण का कार्य चल रहा था। मौके से दो युवक को हिरासत में लिया गया। बरामद सामग्री से स्पष्ट हुआ कि मकान के भीतर ही हथियार तैयार किए जा रहे थे। वहीं, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि, गुरुवार को मिली सूचन...