लखीसराय, फरवरी 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित संतर मोहल्ला में सोमवार की अहले सुबह अज्ञात चोर ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने एक मिनी एलआईसी प्रीमियम ऑफिस से काउंटर में रखे 93 हजार 280 रुपये की चोरी कर ली। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित राजेश कुमार चौधरी, जो भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास पदाधिकारी सह सीनियर बिजनेस एसोसिएट्स हैं, ने बताया कि वे वर्ष 2009 से अपने आवास में ही मिनी एलआईसी ऑफिस (प्रीमियम पॉइंट) का संचालन कर रहे हैं। सोमवार की सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर गेट से अंदर प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि चोर ने पहले चाबी उठाई और फिर मुख्य दरवाजे के पास बने प्रीमियम ऑफिस के काउंटर से नकद राशि निकाल ली। सीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.