धनबाद, नवम्बर 25 -- धनबाद। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ईस्ट कुमारधुबी ग्राउंड में ए डिवीजन लीग में मिनी एनआरसी क्लब और नेताजी क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेताजी क्रिकेट अकादमी 32.1 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नेताजी क्रिकेट अकादमी की ओर से समर्थ कुमार ने शानदार 42 रन बनाए। इनके अलावा अनमोल कुमार ने 18 और कतीफ खान ने 15 रन बनाए। मिनी एनआरसी क्लब की ओर से गेंदबाजी कर मोहम्मद फैजान ने दो, मोहम्मद फरहान अली ने दो, दानिश हुसैन ने दो और संदीप कुमार ने एक विकेट लिया। मिनी एनआरसी क्लब ने चार विकेट खोकर मात्र 21 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मिनी एनआरसी क्लब की ओर से मोहम्मद फरहान अंसारी ने शानदार बल्लेबाजी कर मात्र 34 गेंद पर आठ चौके एवं एक छक्के की मदद से 49 नाबाद रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.