हापुड़, फरवरी 14 -- बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में ब्लेक डे (पुलवामा शहीद दिवस) पर प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ एवं भाषण के माध्यम से शहीदों के विषय में बताया। शिक्षक अभय शर्मा और मोहित शर्मा ने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान के विषय में जानकारी दी। प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने बताया कि ब्लेक डे हमें देश के प्रति समर्पण, कर्त्तव्यनिष्ठा और त्याग की भावना का संदेश देता है। विद्यार्थियों ने अपने जीवन में अनुशासन और देशप्रेम की भावना को अपनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.