हापुड़, दिसम्बर 1 -- मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, विपक्ष नेता एवं सांसदों की भूमिकाएं निभाई। महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रश्नकाल, शून्यकाल प्रक्रियाओं का प्रस्तुतीकरण किया। प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ को भी मजबूत करते हैं। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...