हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल हापुड के दो छात्र संयम शर्मा और धुवित कंसल ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम चमकाया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र संयम शर्मा ने आईआईटी जेईई मेंस में 94.64 पर्सेन्टाइल प्राप्त किए हैं। छात्र धुवित कंसल ने भी आईआईटी जेईई मेंस में 88 पर्सेन्टाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...