हापुड़, फरवरी 12 -- न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में गुरूवार को कृमि मुक्ति के लिए बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। स्कूल की प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा ने बताया कि पेट में कीड़ों की वजह से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पाता है। चिकित्सा पद्धति के अनुसार यह खुराक पेट के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देती है। पेट की कृमि बच्चों का पोषण छीनकर उन्हें कुपोषण की तरफ ले जाती है। जिससे खून की कमी भी हो जाती है। यह खुराक बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...