एटा, मार्च 17 -- शहर के लोग बिना किसी वजह आरओ का पानी पीकर अपनी सेहत खराब कर रहे हैं। जल निगम का दावा है कि शहर के अधिकांश हिस्से में पानी बहुत अच्छा है। किसी भी तरह की बीमारियों से मुक्त पानी है। शहर का पानी बिना किसी फिल्टर के ही मिनरलों से भरपूर होने के साथ पीने योग्य है। मिनरल्स निकला हुआ पानी पीने से शरीर को पानी के तत्व और पोषण नहीं मिल पा रहे हैं। कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। जल निगम के सहायक अभियंता रवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एटा शहर का पानी बिना फिल्टर किए ही मीठा और पीने योग्य है। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों से लिए गए पानी के नमूनों की एटा और गाजियाबाद के अलावा अन्य जल प्रयोगशालाओं में जांच कराई गई है। जांच में एटा शहर का पानी मीठा होने के साथ-साथ मिनरल्स से भरपूर पाया गया है। शहर के पानी में 150-4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.