नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- गुरु और चंद्र का ग्रह गोचर एक शक्तिशाली राजयोग बनाने वाला है। इस योग के बनने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। 4 दिसंबर 2025 को गुरु का राशि परिवर्तन होने वाला है। वे कर्क से मिथुन राशि में एंट्री करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा 5 दिसंबर को मिथुन राशि में आ जाएंगे। इससे गजकेसरी योग बनेगा। जब ये दोनों ग्रह मिथुन राशि में आएंगे, तो कुछ समय के लिए गजकेसरी योग का निर्माण होगा। कुंडली की मानें तो गजकेसरी योग ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत शुभ होता है। यह किसी की कुंडली में भी जब बनता है, जब चंद्रमा और बृहस्पति (गुरु) ग्रह केंद्र भाव 1, 4, 7, या 10वें भाव में एक साथ आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति का भाग्य चमकता है और उसे धन, वैभव, प्रतिष्ठा, सुख, बुद्धि सब मिलता है। आइए जानें इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ होग...