डॉ. जे.एन. पांडेय, जनवरी 7 -- Gemini Horoscope Today 8 January 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज मिथुन राशि वालों को ईमानदारी से हर फैसला लेना चाहिए। कुछ भी ऐसा ना करें कि जिससे आपके पार्टनर का दिल दुखे। ऑफिस में आने वाली हर एक चुनौती का सामना कॉन्फिडेंस के साथ करें। पैसों की स्थिति आज आपके लिए सही रहेगी। सेहत को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। बाकी आप 8 जनवरी की पूरी राशिफल नीचे विस्तार से पढ़ें-मिथुन लव राशिफल अगर आज आपकी बहस हो जाती है तो समझदारी से बात करें। ऐसा ना हो कि आपके पार्टनर की फीलिंग्स ही हर्ट हो जाए। कोशिश करें कि आज पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिता पाएं। प्यार के मामले में अपने पार्टनर की राय जरूर लें। आज किसी भी वजह से पुरानी खराब बातों को फिर से ना याद करें और ना ही पार्...