जमशेदपुर, जनवरी 3 -- जमशेदपुर। मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, जमशेदपुर के तत्वावधान में छोटा गोविंदपुर स्थित विद्यापति मध्य विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही कड़ाके की ठंड के बीच मानवता और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे शीतकालीन राहत अभियान के तहत पांचवां कंबल वितरण शिविर गोविंदपुर स्थित विद्यापति मध्य विद्यालय के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से कंबल वितरण का निर्णय लिया है, जिसकी कड़ी आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में परिषद के कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ आजीवन सदस...