बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मिथिला अकादमी स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी व संचालन महासचिव नीरज चौधरी ने की। बैठक में आगामी अप्रैल महीने में परिषद द्वारा आयोजित होने वाले विद्यापति स्मृति पर्व समारोह को फिलहाल अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। इसकी तिथि को लेकर बाद में विचार-विमर्श किया जाएगा। अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए सभी से संस्था के हित में कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की। महासचिव नीरज चौधरी ने परिषद व विद्यालय के विकास के निमित्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बीच कुछ महत्वपूर्ण दायित्वों का बंटवारा भी किया। सर्वसम्मति से राजेंद्र कुमार को परिषद के निदेशक मंडल का संयोजक चयनित किया गया। मौके पर कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.