प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। मिथिला सांस्कृतिक संगम की ओर से रविवार को मिंटो पार्क में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत किए। संयोजन गंगेश्वर ठाकुर ने किया। अध्यक्ष डॉ़ अवधेश कुमार झा, सचिव डॉ धर्मनाथ झा, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ठाकुर, मोहन झा, मनोज कुमार झा, आनंद कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव ओम प्रकाश झा, विजय चौधरी, भक्त कुमार झा, गंगेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष भागीरथ मिश्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...