मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- मुरादाबाद। लाइनपार केजीके कालेज के पास स्थित कात्यायनी शिव मंदिर में राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास अनिल शास्त्री ने सुनाया कि ऋषि विश्वामित्र प्रभु राम और लक्ष्मण को लेकर मिथिला पहुंचे। राजा जनक के आग्रह पर वह सीता के स्वयंवर में भी पधारे। जहां अनेकों राजाओं के असफल होने और इससे राजा जनक के निराश होने पर श्री राम ने ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा पर धनुष भंजन कर दिया। सभी ने श्री राम की बारात का स्वागत किया। भगवान परशुराम और लक्ष्मण में संवाद हुआ। व्यवस्था में हरीश दुबे, विशाल शुक्ला, महंत देवेंद्र शर्मा, मोनू पंडित,अनुराग शर्मा, त्रिलोकी नाथ, विनय ठाकुर, राज कपूर, कमलेश शर्मा, मृदुल दुबे, मीनू ठाकुर, शालिनी शर्मा, दीपा शुक्ला आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...