रांची, जुलाई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड मिथिला मंच, जानकी प्रकोष्ठ की ओर से पारंपरिक मधुश्रावणी महोत्सव का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जय जय भैरवी... से हुई। इसके बाद नव विवाहिता (प्रतिभागी) चुटिया से श्रेया चौधरी, मोरहाबादी से प्रतीक्षा झा, हटिया से निधि झा ने फुल लोढ़ी डाला सजाई, फिर मधुश्रावणी पर अपने अनुभव साझा किए। अतिथि अरुंधति झा और किरण झा ने मधुश्रावणी पर्व का महत्व बताया। पारंपरिक आयोजन की अगुवाई जानकी प्रकोष्ठ की सक्रिय महासचिव निशा झा एवं उषा पाठक ने की। प्रवीण मिश्रा ने पारंपरिक गीत गाकर सभी को झूमाया। कार्यक्रम में उषा पाठक, पूनम झा, सबिता मिश्रा, अवंतिका झा, वर्षा आनंद, प्रमिला मिश्रा, अरुंधति झा, स्मिता झा, रंजना झा उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...