देवघर, फरवरी 17 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह में रेलवे सुरक्षाबल की सतर्कता के कारण लावारिस अवस्था में रखी विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। बताया जाता है कि आरपीएफ पोस्ट जसीडीह की ओर से स्टेशन परिसर में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान मिथिला एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई ने सूचना दी कि कोच बी-1 में एक संदिग्ध लावारिस बैग पड़ा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 18 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। उसके बाद मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई तथा पूरी कार्रवाई को विधिसम्मत तरीके से दर्ज किया गया। आरपीएफ इंचार्ज शिव शंकर सिंह ने बताया कि स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी अभियान चला...