बोकारो, फरवरी 1 -- शनिवार को सेक्टर 4 स्थित मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन का एक चरण आप प्राप्त करने जा रहे हैं। इतने दिनों में आप ने जो भी सीखा वह बिना अनुशासन के मूल्यहीन हो जाता है। उन्होंने कहा सभी में अद्वितीय प्रतिभा है अपने जीवन में समय प्रबंधन, सकारत्मक सोंच व कठिन परिश्रम करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। संयुक्त सचिव सुनील मोहन ठाकुर ने छात्रों की कड़ी मेहनत व समर्पण की सराहना की। कक्षा 11 के छात्रों ने मंच पर आकर अपनी यादें साझा की। उन्‍होंने सभी छात्रों के सुखद और सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...