मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। इस बार 13 मार्च को होलिकादहन किया जाएगा और 15 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनायी जाएगी। होलिकादहन का शुभ मुहूर्त रात 10:47 के बाद का है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं मिथिला में सर्वमान्य विश्वविद्यालय पंचांग के प्रधान संपादक प्रो. राम चंद्र झा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि का प्रवेश 13 को होगा। पूर्णिमा के पूर्वाद्ध में भद्रा तिथि में होलिकादहन नहीं होगा। भद्रा तिथि रात्रि 10 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद पूरी रात होलिकादहन किया जा सकता है। पूर्णिमा में सूर्योदय 14 मार्च को है। पातरिदान एवं भगवान को रंग-अबीर चढ़ाने की पूजा विधि 14 को की जाएगी। होली चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को मनायी जाती है, इसलिए इस बार होली 15 मार्च को खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.