धनबाद, मई 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बैंक मोड़ की मित्रा कॉलोनी के लोग वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे हैं। बारिश के मौसम में तो बच्चे स्कूल जाने से भी डरते हैं। मुहल्ले के लोग नरक वाला जीवन जीने को मजबूर हैं। हिन्दुस्तान अखबार ने मित्रा कॉलोनी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसपर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने मित्रा कॉलोनी में नाली की समस्या दूर करने के लिए 85 लाख रुपए की लागत से नई नाली बनाने का टेंडर निकाला है। छह माह के अंदर नए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। बैंक मोड़ की मित्रा कॉलोनी की महिलाएं बीते तीन साल से नाली की समस्या को लेकर परेशान थीं। महिलाओं ने कई बार नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा था। हिन्दुस्तान अखबार के बोले धनबाद की टीम ने मुहल्ले में पहुंचकर उनकी समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.