मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। सूरज नगर लाइनपार स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास देवेंद्र शास्त्री ने सुदामा चरित का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा सच्ची मित्रता में भेदभाव नहीं होता। ऐसी ही श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता थी। इसे ही वास्तविक मित्रता कहते हैं। हमें भी भगवान श्री कृष्ण से सुदामा की तरह ही मित्रता कर उन्हें सुदामा की तरह अपना सर्वस्य सौंप देना चाहिए। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में राजेश शर्मा, दीपक चौरसिया,सुमन शर्मा,राधा रानी, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...