हाथरस, मई 13 -- फोटो:40-श्रीकृष्ण गोशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को सुदामा चरित्र लीला में सजाई गई झांकी। मित्रता करो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो:रामश्रेष्ठ दास श्रीकृष्ण गोशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रही सुदामा चरित्र कथा की धूम हाथरस। शहर के मैंडू रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को सुदामा चरित्र कथा का वर्णन हुआ। इस मौके पर भगवान कृष्ण् और सुदामा की झांकी सजाई गई। सुदामा चरित्र लीला सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। कथा के बीच में कथा व्यास द्वारा वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनों पर भजना का गुणगान किया। कथा व्यास महामंडलेश्वर महंत श्री रामश्रेष्ठ दास जी महाराज अयोध्या धाम, परिक्रमा मार्ग वृंदावन द्वारा सोमवा को श्रीमद् भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए सुदामा चरित्र का बड़ा ही सुं...