लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- मितौली थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में स्कूल परिसर में आंबेडकर प्रतिमा रखने पर बुधवार दोपहर जबरदस्त हंगामा हो गया। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को स्कूल परिसर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। काफी देर तक हंगामा जारी रहा। मामले को किसी तरह पुलिस ने शांत कराया। मौके पर अभी भी एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेड़वा के मजरा खजुरिया के विद्यालय के परिसर में कुछ लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा रख दी। वहां कार्यक्रम भी शुरू हो गया। स्कूल परिसर में प्रतिमा रखने की सूचना एसडीएम मितौली को वहां के शिक्षक ने दी। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों की माने तो आंबेडकर पार्क के नाम दर्ज जमीन पर स्कूल का निर्माण करा दिया गया है। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.