मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- जिगना। जिला वालीबॉल संघ एवं जन चेतना समिति,खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा के खेल मैदान में सोमवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें कछवा के मितई की टीम ने छानबे के बरहां खुर्द को पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मितई की टीम ने चार सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 25-23,30-32,26-24,25-21 से बरहां खुर्द की टीम को शिकस्त दिया। विजेता टीम के कप्तान नवनीत तिवारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने विजेता एवं उपजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इससे पहले मैदान पर क्वार्टर एवं सेमी फाइनल मैच खेला गया। पांच सेटों के सेमी फाइनल के सीधे तीन सेटों में मितई ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.