लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। कक्षा 9 की मिड लाइन असेसमेंट आंकलन परीक्षा सोमवार को जिले के सभी राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था की गई। जिले में कुल पंजीकृत 5016 विद्यार्थियों में से 4243 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 773 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के दौरान 84.56 प्रतिशत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने राजकीय हाइस्कूल फूलबेहड़, राजकीय हाईस्कूल गूम, तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया तथा अनुशासन की स्थिति का ज...