लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को मिड डे मील में फल देने के लिए 85.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। पीएम पोषण के तहत विद्यार्थियों को दिए जा रहे मिड डे मील के तहत उन्हें मौसमी फल भी खिलाया जाता है। प्रदेश में 1.54 करोड़ विद्यार्थियों को हर दिन मिड डे मील वितरित किया जा रहा है। ऐसे में उनकी सेहत बनाने को बेहतर पोषक तत्व उन्हें मिलें इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। फिलहाल, बजट जारी कर दिया गया है। विद्यालयों में फल वितरण में किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए यह धनराशि जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.