बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। ऐजनी मध्य विद्यालय के मिड-डे-मील में गड़बड़ी कर फर्जी तरीके से बच्चों की हाजिरी बनाने के मामले में एचएम मो.असलम बीते माह निलंबित कर दिए गये। निलंबन के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा इनसे एमडीएम गबन के आरोप में जुर्माना के रूप में तीन माह की राशि लगभग 35 रुपए भी वसूला गया। इधर, अब विद्यालय में शैक्षणिक व एमडीएम कार्य सुचारू रखने के लिए शिक्षा विभाग के निर्देश पर बीईओ कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश में विद्यालय की तमाम गतिविधियों के संचालन हेतु विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार को प्रभारी एचएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम हो कि एचएम के निलंबन के बाद विद्यालय का प्रभार संभाल रहे एक अन्य विशिष्ट शिक्षक ने एक दिसंबर को बीईओ को आवेदन दिया था। आवेदन में शिक्षक इन्द्रनारायण यादव ने सामग्री अनुपलब्ध रहने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.