गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। मिड डे मील योजना के तहत एमआईएस डाटा अपलोड में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी करते हुए दिसंबर 2025 तक का एमआईएस डाटा शत-प्रतिशत पूरा करने के आदेश दिए हैं। इस निर्देश में गुरुग्राम जिले का विशेष रूप से कहा गया है, जहां लंबे समय से डाटा अपलोड लंबित बताया गया है। निदेशालय की ओर से कहा गया है कि भारत सरकार एमआईएस और एचएमआईएस डाटा की प्रतिदिन निगरानी करती है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही गंभीर विषय है। गुरुग्राम और मेवात जिले में अप्रैल 2025 तक का एमआईएस डाटा अपलोड नहीं किया गया। निर्देशों के अनुसार सभी जिलों को 10 जनवरी 2026 तक दिसंबर 2025 का एमआईएस मासिक डाटा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बताया गया है कि हर माह की 10 तारीख के बाद भारत सरकार द्वारा पोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.