नई दिल्ली, फरवरी 2 -- दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में मिड डे मील की किचन में अनियमितता मिलने पर इसे संभालने वाले संगठन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए। निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी ने सोमवार को मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मिड डे मिल की आपूर्ति करने वाले गैर सरकारी संगठनों की किचन का निरीक्षण किया। इस संबंध में उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी ने बताया कि दो संगठनों के किचन का सोमवार को निरीक्षण किया। इसमें से एक संगठन द्वारा नरेला जोन और रोहिणी जोन के 62 निगम स्कूलों को उसके किचन से मिड डे मील की आपूर्ति होती है। निरीक्षण में संगठन के खाद्य वस्तुओं के स्टॉक के गोदाम उसके किचन से चार किलोमीटर दूर स्थित पाय गए। जबकि यह तय मानकों का उल्लंघन हैं। खाद्य वस्तुओं के स्टॉक के गोदाम किचन से पांच सौ से एक किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित ह...