बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नरकटियागंज प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरदिया में मध्यान भोजन योजना में अनियमितता के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,एमडीएम कुमकुम पाठक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरदिया के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें 20 जनवरी को जिला साधन सेवी पीएम पोषण योजना के द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में मनमाने ढंग से विद्यालय का संचालन और कई अनियमितताएं पाई गईं है। इसको लेकर डीपीओ ने बताया कि विद्यालय में कुल नामांकन 165 की जगह उपस्थिति पंजी में औसत 156 दर्ज थे, जबकि भौतिक रूप से मात्र 87 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। मध्याहन भोजन मेनू के अनुसार नहीं परोसा जा रहा था। पूछने पर प्राचार्य ने कहा कि भोजन का संचालन उनके अनुसार चलेगा। वहीं जनवरी 2026 में छात्रों की उपस्थिति, उपस्थित पंजी में दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.