फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास के सम्मुख जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके पुत्र देवेंद्र चौधरी को 12 सूत्री मांगों के ज्ञापन सौंपे। प्रदर्शन में नूंह,पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी वर्कर बड़खल मोड़ पर एकत्रित हुई। यहां पर एक विरोध सभा आयोजित की गई। किसकी अध्यक्षता फरीदाबाद की जिला प्रधान कमलेश, गुरुग्राम की जिला प्रधान मूर्ति पलवल जिले की जिला प्रधान सोनवती और मेवात की जिला प्रधान बरीशा ने संयुक्त रूप से की। जबकि कार्रवाई का संचालन सीटू जिला सचिव पलवल रामरति चौहान ने किया। सभा को सीटू के जिला सचिव वीरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.