खगडि़या, फरवरी 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत में हाईस्कूल को अपना भवन नहीं रहने से शिक्षा व्यवस्था दिनानुदिन बदहाल होती जा रही है। भवन के अभाव में इस स्कूल में नामांकित छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल को जमीन दान के बावजूद भी निर्माण कार्य बाधित है। जानकारी के मुताबिक गर्रहा मुसहरी के निकट खाता नंबर 10 खेसरा नंबर 1459 रकवा लगभग सात बीघा जमीन वर्ष 1961 में स्वर्गीय रामाधीन मंडल के द्वारा विद्यालय निर्माण के लिए दान में दी गई थी। दानकर्ता ने उक्त जमीन राज्यपाल के नाम से दान दी थी, लेकिन विद्यालय प्रबंधन की ओर से समय पर इस जमीन का मोटेशन नहीं करवाए जाने के कारण मामला उलझ गया है। पोषक क्षेत्र के लोगों के मुताबिक मोटेशन लंबित रहने के कारण जमीन पुन: जमींदार के नाम से दर्ज हो गई है, जिससे विद्यालय भवन निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.