दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। दोनार मिडिल स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा देने आईं दो छात्राओं के दूसरी पाली की शुरुआत में ही बेहोश हो जाने से वहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां के मेडिसिन कैजुअल्टी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। दोनों केवटी प्रखंड के असराहा स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की छात्राएं बताई जा रही हैं। इलाज के लिए उन्हें लेकर आए शिक्षकों ने उनकी पहचान मो. शमीम अख्तर की पुत्री मिन्नत जहां और मकबूल हसन की पुत्री इशरत जहां के रूप में बतायी। दोनों किशनगंज जिले की रहने वाली हैं। उन्हें इलाज के लिए लेकर पहुंचे शिक्षक मो. असलम, मो. इम्तियाज व नंद किशोर ने बताया कि दोनों छात्राएं अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल हो रही थीं। उत्तर पुस्तिका पर नाम, रोल नंबर आदि भरते वक्त वे मू...