नई दिल्ली, जनवरी 14 -- ईरान में जारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों और सरकारी दमन के बीच ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन किया। दोनों नेताओं ने ईरान और उसके आसपास की तेजी से बदलती स्थिति पर विस्तार से बातचीत की। जयशंकर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने ईरान और उसके आसपास की विकसित हो रही स्थिति पर चर्चा की। यह फोन कॉल ऐसे समय में आई है जब ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन चरम पर हैं। प्रदर्शनों की शुरुआत आर्थिक संकट और रियाल के मूल्य में भारी गिरावट से हुई, जो अब पूरे देश में शासन-विरोधी आंदोलन में बदल चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई में मौतों का आंकड़ा 2500 से अधि...